खबरे

अरविन्द अकेला कल्लू जलायेंगे लालटेन ४ मार्च से

रामचन्द्र यादव

युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू ४ मार्च से बिहार और मुंबई में लालटेन जलाने आ रहे हैं। जी हाँ, देवघर इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई बलमा बिहार वाला २ आगामी ४ मार्च से बिहार और मुंबई में प्रदर्शित की जा रही है। फिल्म का गीत लालटेन फिर जरी…. बहुत पसंद किया जा रहा है। जिसमें कल्लू बहुत ही लाजवाब परफार्म किये हैं। इनका साथ अंशु तिवारी निभा रही हैं। इस फिल्म के निर्माता रितेश ठाकुर हैं और फिल्म के निर्देशक विष्णुशंकर बेलू हैं। फिल्म के संगीतकार छोटू बाबा हैं, जिन्होंने सभी गीत बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय बनाये हैं। इनका किरदार इस फिल्म में इनके प्रशंसकों के लिए एक न्यू सरप्राईज होगा, जो कि बहुत ही रोमांचित करने वाला है। भोजपुरी सिनेजगत में अरविन्द अकेला कल्लू ने भोजपुरी लोकगायन के क्षेत्र में एक अलग छवि बनायीं है, जिससे भोजपुरिया युवाओं ने इनको अपने दिल की धड़कन से जोड़े हुए हैं।  इस फिल्म अरविन्द अकेला कल्लू के साथ लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े, अनिल सम्राट, गायक से नायक बने रितेश पाण्डेय, प्रिया शर्मा, अंशु तिवारी, माही खान, हीरा यादव, विष्णुशंकर बेलू भी प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद किया जा रहा है। लोग बाग़ ट्रेलर देखकर फिल्म की भूरि भूरि तारीफ कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि अरविन्द अकेला कल्लू की अगली भोजपुरी फिल्म दिलदार सजना शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। जिसमे इनकी नायिका  युवा दिल अज़ीज़ व लोकप्रिय भोजपुरी गायिका निशा दूबे हैं। फ़िल्म के निर्देशक राधेन्द्र यादव हैं तथा निर्माता मुकेश जैन, ओम सिंह व संतोष पाण्डेय हैं।

Related Articles

Back to top button
Close