खबरे

आरती पाण्डेय सिनेजगत में बिखेरेंगी जलवा

रामचंद्र यादव
दूबे फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही हिन्दी फीचर फिल्म प्यार अजब इश्क है से आरती पाण्डेय सिनेजगत में पदार्पण कर रही हैं। मायानगरी में अपने सपने सच करने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। अभिनय की बारीकियाँ आत्मसात कर अपने हर किरदार को जीवंत करना चाहती हैं। प्यार अजब इश्क है के निर्माता अरविन्द दूबे हैं तथा निर्देशक राजू चौहान हैं। लेखक जीतेन्द्र सुमन तथा संगीतकार अफरोज खान हैं। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल के अंतिम सप्ताह में पूरी होगी। मुख्य भूमिका में अरविन्द दूबे, अर्चना पाण्डेय, धीरज तिवारी, महेन्द्र पाठक नज़र आयेंगे।
गौरतलब है कि दूबे फिल्म्स के बैनर की ही भोजपुरी फिल्म सरकार राज में भी सशक्त भूमिका में अर्चना पाण्डेय अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगी। इस फिल्म के निर्माता जसवंत कुमार व अरविन्द दूबे हैं।  निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है तथा दूसरे शेड्यूल में पूरी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जायेगी। निर्देशक अरविन्द चौबे ने बहुत ही उम्दा फिल्म बनाई है। सरकार राज के  मुख्य कलाकार भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, मोनालिसा, अरविन्द दूबे, आरती पाण्डेय, जसवंत कुमार, बृजेश त्रिपाठी, अयाज खान, बालगोविन्द बंजारा, महेन्द्र पाठक तथा सुनील थापा हैं।

Related Articles

Back to top button
Close