खबरे

गुवाहाटी पहुंची असम पर्यटन की ब्रांड अंबेसडर प्रियंका चोपड़ा

गुवाहाटी, =  बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली प्रख्यात अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शनिवार की सुबह गुवाहाटी पहुंची। प्रियंका को असम सरकार ने हाल ही में असम पर्यटन का ब्रांड अंबेसडर बनाया है। वे असम के पर्यटन को विश्व पटल पर पहुंचाने के लिए अपना प्रयास करेंगी।

गुवाहाटी में प्रियंका राजधानी में काफी व्यस्त कार्यक्रम है। वे ब्रांड अंबेसडर बनाए जाने के बाद पर्यटन के लिए क्या करने वाली हैं इसको वे एक कार्यक्रम में साझा करेंगी। साथ ही, विश्व प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां कामाख्या का दर्शन करने के साथ ही मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के साथ भी मुलाकात करेंगी। शाम सात बजे वो गुवाहाटी से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि असम को विश्वभर में आमतौर पर आतंकवाद के रूप में देखा जाता है। इस पहचान को बदलने की भाजपानीत राज्य सरकार ने तैयारी कर ली है। सरकार ने पर्टयन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए देश की प्रसिद्ध हस्तियों में से किसी एक को ब्रांड अंबेसडर बनाने का तय किया। इस कड़ी में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से भी बात की गई, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो पाए। जिसके बाद अन्य नामों पर चर्चा करने के बाद प्रियंका चोपड़ा का नाम सरकार ने फाइनल किया। सरकार के साथ ही राज्यवासियों को भी राज्य के पर्यटन उद्योग के जरिए राज्य में निवेश की आशा जगी है।

Related Articles

Back to top button
Close