खबरेमहाराष्ट्र

पीएम मोदी के दौरे को लेकर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष निरुपम नजरबंद

मुंबई, =  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे को लेकर मुंबई पुलिस ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम को एक दिन के लिए नजरबंद कर दिया है और उन्हें चेतावनी दी है कि वे घर से बाहर न निकलें। उल्लेखनीय है कि निरुपम के नेतृत्व में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मूक मोर्चा निकलना है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में विविध विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन के लिए आ रहे हैं और बीकेसी में भूमिपूजन कार्यकम का आयोजन किया गया है। इसी अवसर को ध्यान में रखते हुए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने नोटबंदी के विरोध में बांद्रा-कुर्ला काम्प्लेक्स में मूक मोर्चा का आयोजन करने का निर्णय लिया था। पुलिस ने उनके घर के बाहर कड़ा पहरा लगाते हुए उन्हें नजरबंद कर दिया है। पुलिस के कड़े बंदोबस्त के चलते अपने ही घर में नजरबंद संजय निरुपम अब मूक मोर्चे का नेतृत्व नहीं कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button
Close