खबरेविदेश

अजब : इस वजह से कोर्ट ने दिया इस शख्श के लिंग को नापने का आदेश

वेलिंगटन (ईएमएस)। न्यूजीलैंड में एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। जब बात कोर्ट में पहुंची तो जज ने मामले की जड़ तक जाते हुए शख्स के लिंग की लंबाई नापने के आदेश दे दिए। यह भले ही अपने आप में अजीबोगरीब आदेश लगे। लेकिन कोर्ट ने इसके साथ ही एक बात साफ कर दी कि यौन शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस शख्स का नाम डेविड स्कॉट है।

शाही शादी में मिले गिफ्ट बेच रहे हैं लोग , लगी 45 लाख रुपए की बोली

वह वेलिंगटन के पास कापिति के काउंसलर हैं। यह घटना पिछले साल एक फंक्शन की है। महिला ने स्कॉट पर उनसे अभद्रता का आरोप लगाया था। जब बात कोर्ट में पहुंची तो स्कॉट ने खुद को बेकसूर बताया। महिला ने कोर्ट को बताया कि जिस चीज ने उसे छुआ था, उसकी लंबाई 4 से 5 इंच रही होगी। वहीं स्कॉट के वकीलों का कहना है कि महिला को गलती से वॉलेट छू गया होगा। लेकिन महिला का कहना है कि जिस चीज ने उसे छुआ वह वॉलेट या फोन नहीं, बल्कि पुरुष का लिंग ही था। ऐसे में महिला के आरोपों की हकीकत जानने के लिए कोर्ट ने यह आदेश दिया, जो कि अब अगली सुनवाई में साफ हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
Close