उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

अनाज बैंक ने दो सौ परिवारों में बांटा अनाज

वाराणसी, 01 सितम्बर : मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े पर्वों में शुमार ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व पर समुदाय का कोई इंसान परिवार भूखा न रहे, इसके लिए अनाज बैंक ने बड़ी पहल की है। 

शुक्रवार को विशाल भारत संस्थान द्वारा संचालित अनाज बैंक की ओर से हुकुलगंज वरूणानगरम स्थित संस्थान परिसर में 200 गरीब मुस्लिम परिवारों में अनाज के साथ मसाला भी वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अजीत प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। 

संस्था के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सभी धर्मों के त्योहार खुशियां बांटने के साथ प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। त्योहार मनाने का हक़ सबको है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज अनाज बैंक से गरीब मुस्लिम घरों में खुशियां लाने के लिए 200 महिलाओं को अनाज किट वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि हम हर त्योहार पर ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें अनाज किट मुहैया कराएंगे ताकि उनके घरों में किसी भी प्रकार की समस्या न आए।

अनाज वितरण कार्यक्रम में आदमपुर थाना क्षेत्र के कोयला बाज़ार निवासी गरीब शबाना को जब अनाज की किट मिली तो उनकी आंखें छलछला गईं। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे पर्व पर पड़ोसियों की तैयारी को हसरतों से देख रहे थे। शौहर की तबियत खराब है, बकरीद का त्योहार मनाने के लिए पैसे नहीं थे लेकिन अनाज बैंक से मिले अनाज किट से अब उनका त्योहार मन जायेगा।

Related Articles

Back to top button
Close