Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

रजवाह में गिरा अनियंत्रित टैंकर 14 की मौत, 27 घायल

एटा, 05 मई (हि.स.)। एटा, 5 मई (हि.स.)(अपडेट)। प्रदेश के एटा जनपद मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर जलेसर थानाक्षेत्र के सरायनीम के पास शुक्रवार तड़के सवा तीन बजे टीका चढ़ाकर लौट रहे परिजनों की कैंटर के रजवाह में गिर जाने के कारण उसमें सवार लोगों में 14 की मौत हो गयी। जबकि 16 गंभीर सहित 27 लोग घायल हुए हैं। सभी एक ही परिवार के तथा आगरा जनपद के निवासी हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

आगरा जिले के डौकी थानाक्षेत्र के गांव नगरिया अहीर निवासी प्रेमसिंह की बेटी कल्पना का लग्नटीका गुरुवार को जलेसर के नगला लालसिंह निवासी सुरेश चंद्र के पुत्र राममिलन के लिए आया था। इस समारोह के लिए प्रेमसिंह के परिजन, रिश्तेदार व गांव के करीब 60 लोग गांव की ही रवि पुत्र विद्याराम की कैंटर से आए थे। कैंटर रवि ही चला रहा थ;देर रात टीका चढ़ाकर जब सभी परिजन नगरिया अहीर लौट रहे थे तभी जलेसर-आगरा मार्ग स्थित सराय नीम के पास तेज रफ्तार होने के चलते अंधे मोड़ पर यह कैंटर अनियन्त्रित होकर रजवाह में गिर गयी।
इस दुर्घटना में 65 वर्षीय गिरन्दसिंह, 12 वर्षीय प्रशान्त, 21 वर्षीय लवकुश उर्फ कलुआ, 23 वर्षीय मुकेश, 25 वर्षीय नेत्रपाल, 50 वर्षीय पदमसिंह पुत्र शोभाराम, 19 वर्षीय ओमवीर, 50 वर्षीय शैतानसिंह, 40 वर्षीय पदमसिंह पुत्र अंगूरीलाल, 45 वर्षीय बनीसिंह, 60 वर्षीय राजेन्द्र, 22 वर्षीय विजय, 35 वर्षीय प्रवेन्द्र फौजी, 25 वर्षीय संजू की मौत हो गयी।

जबकि 20 वर्षीय रामरज, 19 वर्षीय सुरेन्द्र, 22 वर्षीय छोटू, 18 वर्षीय आकाश, 14 वर्षीय विजय, 22 वर्षीय धीरेन्द्र, 12 वर्षीय शिवम, 45 वर्षीय ताराचंद, 21 वर्षीय अमित, 19 वर्षीय विनय, 30 वर्षीय कंचन, 14 वषी्रय निरोती, 45 वर्षीय राकेश, 48 वर्षीय जनकसिंह, 30 वर्षीय जितेन्द्र, मातादीन, 12 वर्षीय विजय पुत्री जनकसिंह, 35 वर्षीय पिंटू, 45 वर्षीय श्रीकृष्ण, 30 वर्षीय रवि, 12 वर्षीय योगेन्द्र, व 14 वर्षीय दीपू के अलावा 6 अन्य लोग घायल हुए हैं।

दुर्घटना की सूचना पर जिलाधिकारी अमित किशोर व एसएसपी अनिरूद्ध सत्यार्थ पंकज मौके पर पहुंच गये हैं तथा युद्धस्तर पर बचावकार्य कराया जा रहा है। जबकि सीडीओ प्रतापसिंह भदौरिया सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद रहे।
एसएसपी अनिरूद्ध सत्यार्थ पंकज ने घटना में 14 लोगों के मरने की पुष्टि करते हुए बताया है कि 28 घायलों में 16 को गंभीर हालत में आगरा भेजा गया है।

वहीं जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया है कि मृतको को पारिवारिक योजना का लाभ तत्काल दिलाये जाने के निेर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही मामले से शासन को अवगत कराया गया है। शासन स्तर से कोई राहत दिये जाने पर सूचित किया जाएगा। डीएम के अनुसार वह कैंटर के कागजातों की भी जांच करा रहे हैं कि लोडर गाड़ी किसकी अनुमति से सवारियां लेकर जा रही थी।

Related Articles

Back to top button
Close