उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

अपनी भाभी और पडोसी के नाजायज रिश्ते से नाराज देवर ने उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

हमीरपुर, 17 फरवरी : कुरारा थाना क्षेत्र के लहरा गांव में तीन दिन पूर्व महिला और उसके पड़ोसी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्याएं दोनों के बीच अवैध संबंध के चलते की थी।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने शनिवार को बताया कि तीन दिन पूर्व जिले के कुरारा थाना क्षेत्र लहरा गांव में पूजा सिंह पत्नी सचिन प्रताप सिंह व पड़ोसी गब्बर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह की हत्या गोली मारकर की गयी थी। इस वारदात को पूजा के देवर शेखर सिंह पुत्र रणविजय ने अंजाम दिया था। उसने पहले गब्बर सिंह की कदौरा थाना क्षेत्र की सीमा पर गोली मारकर हत्या की और बाद में घर आकर अपनी भाभी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। 

यूपी : एक ही पण्डाल में एक तरफ वर-वधू लेंगे सात फेरे तो दूसरी तरफ होगा निकाह

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में आरोपी देवर को गांव से ही गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो उसने हत्या की वजह, पुरानी रंजिश व भाभी से पड़ोसी गब्बर सिंह के बीच अवैध सम्बन्ध बताया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर लिये गये हैं। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका पूजा सिंह का पति सूरत में काम करता है। पूजा अपने बच्चों के साथ अलग रहती थी। सास ससुर से मतभेद भी थे। इसीलिए मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने सास, ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले से ससुर रणविजय सिंह व सास कमलेश को अलग कर दिया गया है। ये दोनों धारा-323 व 504 आईपीसी के ही आरोपी पाये गये हैं। इस दोहरे हत्याकांड के मामले में आरोपी देवर कुरारा के अलावा पड़ोसी जनपद जालौन के कदौरा थाने में भी वांछित है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close