Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

अफगानिस्तान से आई बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौटी !

जयपुर (5 सितंबर): अफगानिस्तान के रहने वाले फरीदुल राफ्ताई (29) एक साल पहले सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद की एक लड़की के संपर्क में आए थे। इस दौरान दोनों लगातार चैटिंग करते रहे और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। ये प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, ये जानते हुए भी कि दोनों अलग-अलग देश के हैं।
 
हालांकि शुरुआत में दोनों के परिवार वालों ने थोड़ी ना-नुकुर की, लेकिन बाद में वो भी राजी हो गए। बस फिर क्या था, शादी की तारीख तय हो गई। शनिवार को फरीदुल अपने पिता मोहम्मद कादिर (60), मां अदिला राफ्ताई (57), बहन नादिया (23) चाचा कासिम वापसी (70) और अफगानिस्तान और नीदरलैंड के कुछ रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर भारत पहुंच गए।

वाराणसी में जिंदा पत्नियों का अंतिम संस्‍कार और पिंडदान करा रहे हैं उनके पति, ये हैं वजह !

सोमवार को निकाह की रस्में शुरू हो गईं। इस दौरान लड़की के कुछ रिश्तेदारों ने निकाह के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। दरअसल, ये लोग लड़की की शादी किसी दूसरे देश में करने को राजी नहीं थे, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने शादी नहीं करने का फैसला किया, जिसके बाद अफगानिस्तान से आई बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

Related Articles

Back to top button
Close