उत्तर प्रदेशखबरे

अमेठी कांड में मृत परिवार की बेटी ने एसपी संतोष सिंह को दर्ज कराया अपना बयान

अमेठी, 04 जनवरी = उत्तर प्रदेश के अमेठी में मृत परिवार की बेटी ने एसपी संतोष सिंह को अपना बयान दर्ज करा दिया है। जगदीशपुर स्थित अस्पताल में भर्ती अफसर बानो ने बताया कि सुबह जब वह और उसकी दुसरी मां तबस्सुम बानो ने उठकर देखा तो परिवार को लहुलुहान देखा और पिता को फंदे से लटकते पाया।

एसपी संतोष सिंह ने बताया कि अफसर बानो का बयान दर्ज किया गया है। उसके अनुसार सुबह ही उसे और उसकी मां को घटना की जानकारी हुई। दोनों बेहोश हो गयी, जब उन्हें लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

kbn10-news-03एसपी ने मृतकों की जानकारी देते हुये बताया कि बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के महोना गांव में जमालुद्दीन बैटरी और चुल्हे की रिपेयरिंग का काम करता था। उसके शव को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। वहीं परिवार के बच्चों फातिमा, निसार, महक, रूबीना, उजरा, सानिया, मरियम, शाहतीन, शमशुद्दीन सहित दो महिलाओं तबस्सुम और हुसैना के गले कटे हुये थे। इन सभी की मौत हो गयी। वहीं घर में ही दुसरे कमरे में सोयी हुई मृतक जमालुद्दीन की दुसरी पत्नी तबस्सुम और पहली पत्नी से हुई बच्ची अफसर बानो बच गये। दोनों का उपचार चल रहा है। संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के पीछे की वजह की जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिर्पोट आने से कुछ बातें स्पष्ट हो जायेगी। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है।

आगे भी पढ़े :ट्रक और स्कूल बस की भिड़ंत, 25 बच्चे घायल

Related Articles

Back to top button
Close