खबरेविदेश

अमेरिका में लोहड़ी पर ठुमके, मकर संक्रांति पर अध्यात्म

लॉस एंजेल्स, 15 जनवरी (हिस)। अमेरिका के हिन्दू बहुल इलाकों में रविवार को लोहड़ी, मकर संक्रान्ति और पोंगल पर्व उल्लासपूर्वक मनाए गए। हिंदुओं ने पवित्र स्नान के बाद मंदिरों में विशेष रूप से पूजा और अर्चना की। 

इस अवसर पर पारंपरिक रंग बिरंगे भारतीय परिधान में पुरुष और महिलाएं दिखे। भारतीय समुदाय के लोगों ने मिलजुल कर मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल पर्व एक साथ और एक जगह पर मनाया। ख़ास बात यह रही कि सामुदायिक भोज में बच्चों और बुजुर्गों ने एक साथ अनेक भारतीय व्यंजनों का आंनद लिया । 

हिंदू स्वयं सेवक संघ ने मकर संक्रान्ति दिवस को एक विशेष पर्व के रूप में मनाया। इस अवसर पर शाखाओं में प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि मकर सक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होने के साथ सूर्य नमस्कार का सीधा संबंध शरीर और अध्यात्म से हो जाता है। 
अमेरिका में पंजाबी बहुल इलाकों में गर्मजोशी के साथ लोहड़ी पर्व मनाया गया। अग्नि कुंड में लोहड़ी जलाई गई और प्रसाद के रूप में गुड, तिल की रेवड़ियां और मूंगफली वितरित की गईं। इस मौके पर महिलाओं ने पंजाबी गीतों पर ठुमके लगाकर लोहड़ी को यादगार बना दिया। मंदिरों में विशेष रूप से दुर्गा मां के भजन गाए गए। 

Related Articles

Back to top button
Close