खबरेविदेश

अमेरिका में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 मरे

न्यूयॉर्क,12 मार्च (हि.स.)। न्यूयाॅर्क शहर में रविवार को एक हेलीकॉप्टर नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हाे गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पायलट अपनी जान बचाने में सफल रहा। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

अधिकारियों ने दुर्घटना की पुष्टि की है। हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे और यह दुर्घटना रविवार शाम सात बजे (स्थानीय समय ) हुई जब ये लोग फोटो शूट कर रहे थे। बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर पर्यटन समूह का था, लेकिन पुलिस का कहना है कि फोटोग्राफरों के समूह ने इसे पट्टे पर लिया था।

ईरान में हादसे का शिकार हुआ तुर्की का विमान, सभी 11 यात्रियों की मौत

न्यूयॉर्क के अग्नि सेवा विभाग के आयुक्त ने इस दुर्घटना को भयानक बताया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर से घायलों और शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Related Articles

Back to top button
Close