Home Sliderखबरेराज्य

असम के राज्यपाल बने जगदीश मुखी

गुवाहाटी, 30 सितम्बर: अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।असम के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को तामिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। दशहरा के दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने असम, अरुणाचल, मेघालय राज्यों के साथ कुल पांच राज्यों के राज्यपालों की नियुक्त किया है। उनका राज्यपाल के रूप में कार्यकाल शपथ ग्रहण के साथ ही आरंभ होगा।

बनवारीलाल पुरोहित के पास असम के राज्यपाल के साथ ही मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था। प्रो. जगदीश मुखी वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। वे सात बार नई दिल्ली के जनकपुरी विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। इसके अलावा शहीद भगत सिंह कॉलेज में अर्थ शास्त्र के प्रोफेसर भी रह चुके हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री के साथ ही विधानसभा में 1998 से 2008 तक विपक्ष के नेता पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मुखी का जन्म एक दिसम्बर, 1942 को पंजाब प्रांत (पाकिस्तान) में हुआ था। (हि.स.)।

आगे पढ़े : देश के एकमात्र रावण मंदिर के 364 दिन बाद खुले पट, रावण की मूर्ति की पूजा आरती कर दशहरे का पर्व मनाया गया .

Related Articles

Back to top button
Close