उत्तराखंडखबरे

आकाशवाणी पर सुनाई देगी उत्तराखंड की क्षेत्रीय भाषाएं

देहरादून, 29 जून : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को राजधानी देहरादून में दूरदर्शन केंद्र के नए भवन के लोकार्पण के साथ ही आकाशवाणी केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आकाशवाणी केंद्र से क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से यहां आकाशवाणी केंद्र की मांग चली आ रही थी। जब निशंक मुख्यमंत्री थे, तब इसके लिए भूमि का आवंटन हो गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से आकाशवाणी की शुरुआत नहीं हो पायी थी। अब लोगो की ये मांग पूरी हो गयी है।

खास बात है कि आकाशवाणी पर लोंगो के लिए गढ़वाली, कुमाऊनी व जौनसारी समेत तमाम क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्रीय भाषा को आगे बढाने पर बल दिया। उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद रमेश पोखरलियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सांसद राज्य लक्ष्मी शाह भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close