उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

आजादी के 70 वर्षो बाद भी दीपावली के पर्व पर रोशन नहीं होगा यह गांव !

11910dli-pixlr_(1)अमेठी, 19अक्टूबर :  जनपद का एक गांव आज भी विकास से बहुत दूर है। यहॉ रहने वालो को विकास की मूलभूत सुविधाओ से वंचित होना पड़ रहा है। आजादी के 70 वर्षो बाद भी दिपावली के पर्व पर नही रोशन होगा यह गॉंव। हम बात कर रहे है जनपद के जामो विकास खण्ड के ग्राम पूरे हेमसिंह के पुरवा मजरे रेशी की जहॉ के निवासी आज भी दिपावली के प्रकाश पर्व पर दीपक से गॉव रोशन करेगे।

वैसे तो इस क्षेत्र को सदियो से नेहरू गांधी परिवार यह कहता आ रहा है कि यहॉ से मेरा परिवारिक रिश्ता है। नेहरू गांधी परिवार के वारिस कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी यहॉ से सांसद है। राहुल गांधी देश ही नही विदेश मे भी यहॉ के विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे किया करते है। विकास देखने के लिए लोगो को अमेठी आने के लिए अमंत्रित भी किया है। लेकिन उनके रणनीतकारो ने उन्हे नही बताया की करीब आठ से दस वर्ष पहले राजीव गांधी विद्युतीकरण परियोजना के तहत लगाये गये विद्युत पोलो पर आाज भी तार नहीं खीचे गये। सांसद निधि को ले कर भी विपक्ष के निशाने पर राहुल गांधी रहते हैं कि सांसद निधि के धन का पूरा उपयोग उनके द्वारा नही किया जाता है। अभी हाल मे ही कांग्रेस के लोगो ने भाजपा सरकार और जिलाधिकारी पर आरोप लगाये कि सांसद निधि के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो मे धन अवमुक्त करने मे रोड़ा लगाया जा रहा है। लेकिन क्षेत्र मे सांसद निधि से कराया जा रहा विकास कार्य दिखाई देता नजर नही आ रहा है। अभी हाल मे राहुल गांधी अपने सांसदीय क्षेत्र अमेठी मे भाजपा नेताओं पर कांग्रेस के द्वारा कराये गये विकास कार्यो का श्रेय लेने का आरोप लगाया। विकास कार्यो को कराये जाने वाले उनके रणनीतकारो को क्यां इस क्षेत्र की याद अभी तक नही आयी।

बेटी होने का दावा करने वाली केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी लोकसभा चुनाव के बाद करीब साढ़े तीन वर्ष बाद भी अमेठी मे राहुल गांधी को विकास कार्यो पर घेरती रही है और विकास कार्यो को कराने मे फेल करार दिया है। हेम सिंह के पुरवा मजरे रेशी की महिलाओ ने स्मृति ईरानी के द्वारा चुनाव मे इस गांव के विकास करने व विद्युतीकरण कराये जाने के वादे के बाद यहॉ की समस्याओ पर ध्यान न देने के आरोप लगाये है। जब की भाजपा नेत्री श्रीमती ईरानी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को घेरने और कांग्रेस के किले को ध्वस्त करने के लिए अभी हाल मे मुख्यमंत्री योगी अदित्य नाथ व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ अमेठी के कौहार मे एक दर्जन परियोजनाओ के लोकार्पण का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने और विकास कार्यो की कार्ययोजना तैयार करने वालो को उक्त गांव की समस्या क्यो नहीं दिखायी पड़ी। जिससे उक्त ग्राम सभा को योजना मे शामिल नही किया गया, जबकि भाजपा नेत्री श्रीमती ईरानी का चुनावी वादा भी इस ग्राम सभा को विकास तक पहुॅचाने का रहा है।

रेशी ग्राम सभा के पूरे हेमसिंह के पुरवा मे लगभग 300 सौ से अधिक की जनसंख्या निवास करती है। इस गांव मे पासी समाज के लोग रहते है। राज्य मंत्री सुरेश पासी के बनने के बाद लोगो आशा हुई कि शायद इस क्षेत्र का भी विकास हो, लेकिन अभी तक विकास की लौ जलती यहॉ के लोगो को नही दिखाई दी है। गांव मे प्रवेश करने के तीन रास्ते है तीनो रास्ते कच्चे है। बरसात के दिनो मे यहॉ पानी भर जाता है। यहॉ के रास्ते मे बड़ी-बड़ी झाड़ियॉ है जिनमे विषैले जन्तुओ के द्वारा काटने से कई मौते भी हो चुकी है। गांव मे जल भराव से यहॉ के लोग बरसात के दिनो मे अनेक बीमारियो से पीड़ित हो जाते है। इस गांव की समस्याओ से उब कर कई परिवार गांव से पलायन कर गये है। बचे हुए परिवार भी पलायन करने की स्थित मे है। गांव मे मिली महिलाओं ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या विद्युत न होने से बच्चो की पढ़ाई मे होती है साथ ही मोबाईल को चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है। यहॉ के लोगो का यह भी आरोप है कि अतिपिछडे जातियों के लोग यहॉ रहते है जिससे कोई नेता और अधिकारी कार्यवाही कर समस्याओ से निजात दिलवाने की कार्यवाही नहीं करता है।

आजादी के 70 दसक बीत जाने के बाद भी यहॉ के लोग दीपक की रोशनी से गांव को रोशन करने का प्रयास करेगे। कांग्रेस और भाजपा अपनी आपसी लड़ाई के बजाय इस क्षेत्र के विकास के लिए कब कार्य करेगे। पार्टीयां चुनावी वादे के बजाय क्षेत्र के विकास पर ध्यान देने लगेगी। अमेठी के विकास के बजाए दोनो राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप ही करते-रहते है। विकास कार्यो से कोई सरोकार नहीं दिखई पड़ता है। आखिर कब दिपाली के पर्व पर यह गांव भी विद्युत से जलने वाले उपकरण प्रयोग कर सकेगा। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close