Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

आज से योगेंद्र यादव शुरू करेंगे किसान अधिकार यात्रा

नई दिल्ली, 3 जुलाई : स्वराज अभियान का जय किसान आंदोलन सोमवार को से उत्तर प्रदेश में ‘किसान अधिकार यात्रा’ शुरू करेगा। स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव दोपहर 1 बजे ग़ाज़ियाबाद से यात्रा को रवाना करेंगे। यात्रा पहले चरण में पश्चिम उत्तर प्रदेश के करीब 14 जिलों में सैकड़ों गांवों तक जायेगी और हजारों किसानों से सीधा संवद करेगी।

इस यात्रा में जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय सह संयोजक अजीत सिंह यादव, वरिष्ठ नेता कर्नल जयवीर और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एडवोकेट अर्चना श्रीवास्तव शामिल होंगे। उनके के साथ उत्तर प्रदेश के कई किसान नेता व स्वराज अभियान के नेतागण शामिल रहेंगे। 

किसान आंदोलन के राष्ट्रीय सह संयोजक अजीत सिंह यादव ने बयान जारी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। योगी सरकार ने लघु सीमान्त किसानों की आधी-अधूरी कर्ज माफी का फैसला कर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चुनाव में सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में किसानों के सभी कर्जे माफ़ करने की घोषणा के साथ वादाखिलाफी की है। इस फैसले के दो माह बाद अभी तक प्रदेश में किसी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ है। बैंकों द्वारा कर्ज वसूली के लिए किसानों की धरपकड़ जारी है। कर्जदार किसानों को योगी राज में जेलों में डाला जा रहा है। किसानों के साथ योगी सरकार की धोखाधड़ी को जय किसान आंदोलन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

जस्टिस कर्णन को सुप्रीम कोर्ट से लगा तगड़ा झटका !

यात्रा के दौरान जय किसान आंदोलन किसानों के बीच योगी सरकार का भंडाफोड़ करेगा। इसके साथ ही कर्जा मुक्ति व फसलों की लागत से ड्योढ़े दाम के लिए देश में चल रहे किसान आंदोलन से उत्तर प्रदेश के किसानों को जोड़ने के लिये यह यात्रा काम करेगी।

Related Articles

Back to top button
Close