Home Sliderमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

आरक्षण को लेकर मुंबई में विशाल मराठा क्रांति मोर्चा शुरू

मुंबई, 09 अगस्त : मुंबई महानगर में भायखला से विशाल मराठा क्रांति मोर्चे की शानदार तरीके से शुरुआत हो गई है। मुंबई में बुधवार को आयोजित मराठा समाज के 58वें मोर्चे में शामिल मराठा समाज के लोग शांति पूर्वक अपने गंतव्य आजाद मैदान की ओर मूक तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। यह मोर्चा दोपहर दो बजे तक आजाद मैदान तक पहुंचने का नियोजन किया गया है।

बताया जा रहा है कि भायखला से चेंबूर तक लगभग 10 किलोमीटर से ज्यादा डॉ. भीमराव आंबेडकर मार्ग तक जो कि मुख्य राजमार्ग है। यहां नरमुंड ही नरमुंड नजर आ रहा है। इसलिए मोर्चा में कितने लाख लोग सहभागी हुए हैं, यह अंदाजा लगाया जाना मुश्किल हो गया है। मुंबई के लगभग आधे क्षेत्र में मराठा समाज के लोग ही नजर आ रहे हैं। यहां मोर्चे को लेकर आयोजकों ने पूर्ण अनुशासन का पालन करना जारी रखा है। मोर्चे का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं, इसलिए मोर्चे में सबसे आगे महिलाओं को आगे रखा गया है। आजाद मैदान के बाद महिलाओं का शिष्ठमंडल विधान भवन में जाकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने वाला है।

बतादें कि मोर्चे में हर तरह की सुविधा प्रदान करने के लिए स्थानीय महानगर पालिका भी सुसज्ज है। इस मोर्चे को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के 20 हजार जवान रास्ते पर हैं। यह मोर्चा कोपर्डी दुष्कर्म मामले में आरोपियों को जल्द सजा दिलाए जाने, मराठा समाज को आरक्षण दिलाए जाने आदि मांग को लेकर यह मोर्चा आयोजित किया गया है। इस मोर्चे की विशेषता है कि इसमें किसी भी राजनीतिक दल के नेता को सहभागी नहीं किया गया है। भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष सेलार को मोर्चा के आयोजकों ने आजाद मैदान से लौटा दिया है। मोर्चे में सिर्फ और सिर्फ मराठा समाज का झंडा दिख रहा है। हालांकि इस मोर्चे में हर दल के कार्यकर्ता नेता सिर्फ मराठा बन कर शामिल हुए हैं। 

Related Articles

Back to top button
Close