Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

इन्वेस्टर्स समिट: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समापन सत्र को करेंगे सम्बोधित

लखनऊ, 22 फरवरी (हि.स.)। राजधानी में आयोजित दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट में दूसरे दिन आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपराह्न 4:30 बजे समापन सत्र को सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रपति 3.40 बजे विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह उनकी अगवानी करेंगे। इसके दस मिनट बाद राष्ट्रपति का काफिला रवाना होगा और वह 4.20 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे। यहां समापन सत्र को संबोधित करने के बाद राष्ट्रपति कोविंद सायं 5.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से सायं 6.10 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली जायेंगे। समापन सत्र में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली भी भाग लेंगे। इनके अतिरिक्त प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस सत्र को सम्बोधित करेंगे। 

इसके अतिरिक्त आज आईटी सेक्टर के सत्र को केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद तथा उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सभी के लिये बैंक सत्र को केन्द्रीय वित्त मंत्री, अरूण जेटली और प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, चर्म व जूता उद्योग सत्र को केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री, सी.आर. चौधरी तथा प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी सम्बोधित करेंगे। 

डिफेंस मैनुफैक्चरिंग सत्र को केन्द्रीय रक्षा मंत्री, निर्मला सीतारमण एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कौशल विकास सत्र को केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान तथा प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा मंत्री, चेतन चौहान, कौशल विकास स्टार्टअप सत्र को विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन एवं उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, नागरिक उड्डयन सत्र को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, पुष्पपति अशोक गजपति राजू एवं प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री, नन्द गोपाल ‘नंदी’, एनआरआई सत्र को केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री, जनरल वी.के. सिंह (से.नि.) तथा प्रदेश के एनआरआई राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्वाति सिंह और मीडिया तथा मनोरंजन सत्र को सांसद, सुभाष चन्द्रा तथा प्रदेश के सूचना राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी सम्बोधित करेंगे। मुख्य सचिव राजीव कुमार धन्यवाद देंगे।

Related Articles

Back to top button
Close