उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

इलाहाबाद में मामूली विवाद के बाद बवाल, पथराव व फायरिंग

इलाहाबाद, 12 जनवरी (हि.स.)। घूरपुर थाना क्षेत्र में करमा बाजार के पास शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में हुई मारपीट को लेकर काफी तनाव व्याप्त हो गया है। तनाव के मद्देनजर कई थाने की पुलिस व पीएसी पहुंची है। पथराव व फायरिंग भी हुई है। 

घूरपुर के करमा गांव में एक धमेन्द्र पटेल व उसके दोस्तों से गांव के ही कुछ लोगों से शुक्रवार की सुबह विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गये। मारपीट के दौरान एक पक्ष के दो युवक घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। उधर खबर मिलते ही सीओ करछना कई थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आलाधिकारियों को खबर दी। स्थिति पर काबू पाने के लिए पीएसी के साथ पुलिस अधीक्षक यमुनापार दीपेन्द्र नाथ चौधरी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि आक्रोशित भीड़ व पुलिस के बीच झड़प हो गई। ग्रामीण पुलिस पर पत्थर चलाने लगे। पुलिस ने भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए हवाई फायरिंग की है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि स्थित पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया जा रहा है। 

Related Articles

Back to top button
Close