उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

ईवीएम लोकतंत्र के लिये खतरा : नरेश उत्तम

हमीरपुर, 05 दिसम्बर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि ईवीएम मशीन अब लोकतंत्र के लिये खतरा बन चुकी है। इसलिये आगामी लोकसभा के चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिये। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान हुआ, जिसमें 637 सीटों में 477 सीटें भाजपा हारी है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महोबा जाते समय हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि निकाय चुनाव में ईवीएम से बड़े पैमाने पर बेईमानी हुयी है। बैलेट पेपर से चुनाव में भाजपा 637 सीटों में से 477 सीटें हार गयी है। 

पटेल ने कहा कि पिछली सरकार की अपेक्षा इस सरकार में अपराध चार गुना बढ़े है। आम आदमी परेशान है। कोई सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। उन्होंने कहा कि कानपुर में पत्रकार नरेश की हत्या के मामले में सरकार संवेदनहीन है। अभी तक पत्रकार के हत्यारों का सुराग भी सरकार नहीं लगा पायी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पार्टी जल्द ही समीक्षा करेगी।

इस मौके पर कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव व एमएलसी रमेश मिश्रा सहित सपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Related Articles

Back to top button
Close