उत्तराखंडखबरेराज्य

उत्तराखंड : पर्वतीय इलाकों में मौसम हुआ सुहावना

देहरादून, 17 जून = उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल गया। पर्वतीय इलाकों में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में शनिवार को मध्यम वर्षा के आसार हैं, हालांकि ज्यादातर क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे।

शुक्रवार को बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में सुबह से छाए बादल दोपहर बाद बरसने लगे। हालांकि बारिश हल्की रही, लेकिन पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी में झमाझम मेघ बरसे। राजधानी देहरादून में दोपहर तक चटख धूप के बाद एकाएक बादल छा गए, कुछ क्षेत्रों में देर रात तक हल्की बारिश हुई। मौसम में आई ठंडक से लोगों ने राहत की सांस ली।

राजधानी देहारादून में शनिवार को आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। कुछ क्षेत्राों में गरज के साथ वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

Related Articles

Back to top button
Close