खबरेराज्यहरियाणा

उरलाना रेप केस के आरोपियों को पुलिस करेगी कोर्ट में पेश

चंडीगढ़, 15 जनवरी (हि.स.) । पानीपत के उरलाना गांव में ग्यारह साल की लड़की के शव के साथ दुराचार करने के वाले दोनों आरोपियों को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। 

बता दें कि पानीपत के उरलाना गांव में शनिवार की शाम को कक्षा छह में पढ़ने वाली दलित लड़की अपने घर से कूड़ा फेंकने निकली थी। कूड़ा फेंक कर जब वह वापस लौट आ रही थी। तो उसके दो पड़ोसियों ने उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद दोनों ने उसकी लगा दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने लड़की के साथ दुराचार किया। शव के साथ दुराचार करने के बाद दोनों ने लड़की के शव को नग्न अवस्था में गांव के बाल्मिकी मंदिर के पीछे स्थित झाडि़यों में फेंक दिया था।

यही नहीं लड़की के कपड़ों को भी जलाने के साथ ही घर में गिरे खून को भी साफ कर दिया था। सरपंच की सूचना पर पुलिस ने रविवार की सुबह लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। तो लड़की के साथ सामूहिक दुराचार की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर जब लड़की के दो पड़ोसियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तो दोनों ने अपने आरोप को स्वीकार कर लिया था। पुलिस ने उनके खिलाफ मतलौड़ा थाने में केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
Close