खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

उल्हासनगर में आपस में भिड़े भाजपा-शिवसेना, जमकर हुई मारपीट

मुंबई, 15 फरवरी : ठाणे जिले की उल्हासनगर महानगर पालिका मुख्यालय में भाजपा-शिवसेना नगरसेवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला ई-टेंडरिंग की निविदा भरने को लेकर शुरू हुआ था, बाद में मारपीट में बदल गया। गुरुवार को इस मामले की पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पालघर में कंटेनर और टैम्पो की आपस में टक्कर , 2 लोगो की मौत ,1 घायल

शिवसेना के पूर्व नगरसेवक सुरेश जाधव और भाजपा के नगरसेवक प्रदीप रामचंदानी में पहले बहसबाजी हुई। उसके बाद जमकर मारपीट हुई है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। उल्हासनगर मनपा मुख्यालय में ई-टेंडरिंग द्वारा निविदा भरने की प्रकिया शुरू थी। प्रभाग 13 में होने वाले काम की निविदा शिवसेना के पूर्व नगरसेवक सुरेश जाधव के लड़के और भाजपा के स्वीकृत नगरसेवक प्रदीप रामचंद्रानी के लड़के ने भरा। इसी बात को लेकर मनपा के बांधकाम विभाग में दोनों नेताओं के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद मारपीट में बदल गई। किसी ने दोनों की लड़ाई का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

हालांकि दोनों एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाने मध्यवर्ती पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close