खबरेविदेश

उ. कोरिया : शोषण की शिकायत करने पर मेजर ने उतरवाए महिला सैनिक के कपडे !

प्योंगप्यांग, 30 अगस्त : उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन के शोषण के किससे से दुनिया वाकिफ है, लेकिन यहां की सेना में महिलाओं की दुर्दशा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला सैनिकों ने अपने वरिष्ठों पर यौन शोषण तक के आरोप लगाए हैं। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

एक टीवी के शो के दौरान उत्तर कोरिया की महिला सैनिकों ने अपनी आप बीती सुनाते हुए कहा है कि कार्यस्थल पर कार्य के दौरान उनके साथ जुल्म किए जाते हैं। कई महिला सैनिकों ने अपने साथ हुए यौन शोषण का भी आरोप लगाया।

महिला सैनिकों ने टीवी कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्हें सर्विस के दौरान काम की अपेक्षा खाना बहुत कम दिया जाता है और काम बहुत कराया जाता है। एक 18 साल की महिला सैनिक ने जब हिम्मत जुटाकर मेजर जनरल से इसकी शिकायत की तो उसने उससे अपने कपड़े उतारने को कहा। महिला के इंकार करने पर वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। 

महिला सैनिक के मुताबिक, मेजर जनरल ने उससे कहा कि वह उसका मेडिकल जांच करना चाहता है। इसके बाद महिला ने अपने कपड़े उतार दिए।

उत्तर कोरिया को लेकर सभी विकल्प खुले हैं : ट्रंप

महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद वह अंडरवेयर उतारने को दवाब बनाने लगा। जब महिला ने अपने अंडरवेयर उतारने से इंकार कर दिया तो वह उसके साथ बलात्कार करने लगा। इतना ही नहीं महिला के चीखने पर मेजर ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसके कान पर जोर से तमाचा मारा, जिससे महिला के कान से खून बहने लगा और उसके कुछ दांत भी टूट गए। इसके बाद मेजर ने उसे धमकी देते हुए कहा कि इस घटना का जिक्र वह किसी के आगे नहीं करे। 

Related Articles

Back to top button
Close