खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

एक महीने के बाद पालघर पुलिस के हथे लगा हत्या का आरोपी , हत्या को बनाया था एक्सीडेंट ……

मुंबई, 28 दिसंबर, पालघर के तुलींज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गत 26 नवंबर को हुई युवक के हत्या के मामले में आरोपी को तुलींज पुलिस ने वारदात के एक महीने बाद नवी मुंबई के पनवेल से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कई उतारा-चढ़ाव के बीच पुलिस ने उलझी गुत्थी को सुलझा ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोरेगांव निवासी रुपेश पाटील अपने परिवार के साथ रहता था। वह अपराधिक गतविधियों में लिप्त था। उसकी हरकत से आसपास के लोग भी परेशान थे।

पालघर में नाबालिग लड़की से निकाह करवाने वाला मौलाना समेत 4 लोग गिरफ्तार

26 नवंबर को उसके साथी सन्दीप उर्फ़ गोट्या ने उसे चाकू मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया और फरार हो गया। रुपेश जख्मी हालत में पश्चिम स्थित रिद्धि सिद्धि अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को बताया कि उसका एक्सिडेंट हुआ है। डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए भर्ती कर दिया और उसकी रिपोर्ट तुलींज पुलिस को भेज दी। तीन दिन बाद 29 नवम्बर को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने एक्सिडेंट की धारा 304अ, 279,337,338 के तहत मामला दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि उसकी मौत एक्सिडेंट से नहीं उसके पेट मे चाकू मारा गया है। पुलिस ने वारदात के समय चश्मदीद गवाहों और सीसीटीवी के आधार पर छानबीन की।

पालघर में ”रेस्क्यु फाउंडेशन” नामक महिला सुधार गृह से तीन लडकिया फरार ,देर से दर्ज हुआ मामला 

जिसमें पता चला कि मृतक को उसी के दोस्त सन्दीप उर्फ़ गोट्या ने आपसी रंजिश के चलते चाकू मारा था, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने वारदात के एक महीने के बाद आरोपी को नवी मुंबई के पनवेल से गिरफ्तार कर लिया है।  (हि. स.)।

Related Articles

Back to top button
Close