खबरेस्पोर्ट्स

एशियाई इंडोर खेलों में 40 पदकों के साथ 11वें स्थान पर रहा भारत

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (हि.स.) । तुर्कमेनिस्तान में आयोजित 5वें एशियाई इंडोर और मार्शल आर्ट्स खेलों में भारत 40 पदकों के साथ 11वें स्थान पर रहा। जिसमें नौ स्वर्ण, 12 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं। मेजबान तुर्कमेनिस्तान 89 स्वर्ण, 70 रजत और 86 कांस्य पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा। भारत की तरफ से टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने एक स्वर्ण सहित चार पदक जीता।

नागल ने टेनिस स्पर्धा में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीता क्योंकि खिताबी मुकाबले में एक अन्य भारतीय विजय सुंदर प्रशांत को 6-1, 6-1 से हराया। खिताबी मुकाबले में उपविजेता रहे प्रशांत का यह दूसरा पदक था। इसके पहले उन्होंने युगल स्पर्धा में विष्णु वर्धन के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता था। 

इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन शतरंज स्पर्धा में भारत ने दो कांस्य पदक जीता। के.शशिकरन और सूर्य शेखर गांगुली पुरुषों के ब्लिट्ज टीम सेमीफाइनल में कांस्य पदक मुकाबले में वियतनाम के ली क्वांग लीम और गुयेन नोगोक ट्रोंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 

इस बीच, दीप्तियन घोष और वैभव सूरी की भारतीय जोड़ी आखिरी चार मुकाबलों में ईरानी जोड़ी अलरेज़ा फिरोज़ा और परम मगसोलू से हार गईं। इस प्रतियोगिता के 15 विभिन्न खेलों में 200 से अधिक एथलीटों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता को एशियाई खेलों के बाद महाद्वीप की दूसरी सबसे बड़ी मल्टी स्पोर्टिंग इवेंट माना जाता है।

Related Articles

Back to top button
Close