उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कछुआ सेंचुरी से बनारस के घाटों को हो रहा नुकसान : उमा भारती

वाराणसी, 03 जून (हि.स.)। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने गंगा की बदहाली देख कहा है कि कछुआ सेंचुरी अवैध है। केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने इसका डी नोटिफिकेशन कर दिया है।

शनिवार को धर्म नगरी वाराणसी पहुंचीं केन्द्रीय मंत्री आदि केशव घाट से नगवा घाट तक गंगा में नौकायन कर गंगा और घाटों की स्थिति का निरीक्षण के बाद मीडिया से रूबरू थीं। उन्होंने कहा कि पिछली राज्य सरकार ने जिस समय कछुआ सेंचुरी को बनाया, किस मकसद से बनाया, यह समझ में नहीं आया। इससे घाटों को नुकसान हो रहा है। गंगा के किनारे ग्रामसभाओं की जो जमीन खाली पड़ी हैं, उसे लेकर बड़ी कछुआ सेंचुरी बनाने की योजना है। शूल टंकेश्वर में भी ग्रामसभा की जमीन पड़ी है। एक सवाल के जवाब में उमा भारती ने कहा कि गंगा के तट से सटी जगह पर ही कछुआ सेंचुरी बनेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वरुणा और अस्सी को स्वच्छ करने के लिए प्लान्टेशन का काम नेहरू युवा केंद्र द्वारा कराया जाएगा।

दो लाख की सरकारी प्रेगनेंसी किट हर नतीजे में हो रही हैं फेल !

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा का और सशक्तिकरण किया है। गंगोत्री से गंगा सागर तक का सीवेज और उद्योगिक कचरे को रोकने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। एक अन्य सवाल के जबाब में उमा भारती ने बताया कि गंगा पहले से बेहतर है। घाटों पर भी सफाई मिली। वाईल्ड लाइफ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि गंगा में मछलियों और डालफिन की संख्या भी बढ़ी है।

Related Articles

Back to top button
Close