खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कमला मिल आग प्रकरण: मोजोज बिस्ट्रो पब का मालिक युग तुली गिरफ्तार

मुंबई, 16 जनवरी (हि.स.)। मुंबई शहर के लोअर परेल क्षेत्र के कमला मिल कंपाउंड में स्थित मोजोज बिस्ट्रो पब के मालिक युग तुली को पुलिस ने सोमवार की रात एनएम जोशी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि गत माह कमला मिल कंपाउंड में स्थित मोजोज बिस्ट्रो पब में मध्यरात्रि में चल रही पार्टी के दौरान आग लग गई। इस आगजनी में दम घुटने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले के प्रमुख आरोपियों में से एक युग तुली आगजनी की घटना के बाद से गायब था और उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए जमानत मांगी थी लेकिन कोर्ट द्वारा उसे रद्द कर दिया गया था। 

अंततोगत्वा युग तुली सोमवार की रात में एनएम जोशी मार्ग से पुलिस ने आगजनी के मामले में उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में कृपेश संघवी और जिगर संघवी (होटल वन अबव) को 10 जनवरी की रात गिरफ्तार किया था, जबकि 11 जनवरी की सुबह अभिजीत मानकर (होटल वन अबव) को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, विशाल कारिया को आरोपियों को आश्रय देने के आरोप में नौ जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। युग पाठक (मोजोस बिस्ट्रो पब के दूसरे मालिक), केविन केणी बावा (मैनेजर, वन अबव) और लिसबन स्टेनील लोपेज (मैनेजर, वन अबव) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

Related Articles

Back to top button
Close