खबरे

करीना कपूर ने कहा की पति हो तो अर्जुन जैसा…

मुंबई –करीना कपूर का कहना है कि ‘की एंड का’ देखने के बाद हर महिला सोचेगी कि उनका पति बिलकुल अर्जुन कपूर  द्वारा निभाए गए किरदार जैसा हो। महिला दिवस पर ‘की एंड का’ के कबीर उर्फ अर्जुन कपूर की ओर से चुनिंदा महिलाओं के लिए पार्टी रखी गई थी। अर्जुन ने इस मौके पर न केवल महिलाओं से बात की बल्कि उन्हें स्वादिष्ट भोजन भी परोसा। वे एक परफेक्ट होस्ट की तरह दिखाई दिए। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक आर. बाल्की भी मौजूद थे। अर्जुन ने कहा कि ‘की एंड का’ पुरुष बनाम स्त्री की ही फिल्म नहीं है, न ही ये दो अपोजिट सेक्स की लड़ाई की फिल्म है बल्कि ये दो लोगों के जुनून और जिंदगी में आगे बढ़ने की कहानी है। फिल्म एक अप्रैल को रिलीज होगी।

 

Related Articles

Back to top button
Close