खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कर्जमाफी के लिए कतार में 10 लाख फर्जी किसान : चंद्रकांत पाटिल

मुंबई, 12 सितम्बर : राज्य में 80 लाख किसान कर्जमाफी के पात्र हैं। उन्हें ही कर्जमाफी दी जाएगी। इसके अलावा 10 लाख फर्जी किसान कर्जमाफी के लिए कतार में खड़े हैं और उन्हें ही ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हो रही है। यह बात राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कोल्हापुर में कही। पाटिल ने कहा कि अक्टूबर के अंत तक पात्र किसानों को कर्जमाफी दे दी जाएगी।

पाटिल ने कहा कि राज्य में अब तक 72 लाख किसानों ने आवेदन किया है। इसकी जांच के लिए सरकार ने कुछ समितियों का गठन किया है। समितियों द्वारा आवेदनों की पड़ताल की जाएगी। पाटिल ने कहा कि जो किसान फर्जी हैं, उनके सामने आवेदन भरने में समस्या हो रही है। जो किसान कर्जमाफी के पात्र हैं, उनके लिए कर्जमाफी की प्रक्रिया तीव्र गति से सुचारू है।

अगर किसी किसान को कर्जमाफी मिलने में परेशानी हो रही है, तो इसकी चिंता उन्हें करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह सरकार किसानों की है। अक्टूबर माह के अंत तक किसानों द्वारा ली गई कर्ज राशि को उनके कर्ज खाते में जमा कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Close