उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति सरकार सजग-मुख्य सचिव

लखनऊ, 15 नवम्बर (हि.स.)। राज्य कर्मचारियों की समस्याओं के लिए बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्य सचिव राजीव कुमार से मुलाकात की। मुख्य सचिव ने कर्मचारियों को आश्वासन दिलवाया की उनकी समस्याओं के प्रति सरकार सजग है। हर हाल में कर्मचारियों की न्याय संगत मांगों को पूरा किया जाएगा।

संगठन के अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी की अगुवाई में प्रतिनिमंडल ने मुख्य सचिव कार्यालय में कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया। उनकी मुख्य मांग थी प्रोन्नति, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्तीं एवं हेल्थ कार्डों में देरी की समस्या का शीघ्र निस्तारण। इसके अलावा अन्य कई प्रकरणों पर मुख्य सचिव द्वारा सम्बन्धित शीर्ष अधिकारियों को लिखित रुप से निर्देशित कर अतिशीघ्र त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, संगठन मंत्री संजीव गुप्ता शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
Close