Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

कसम खाओ टिकट नहीं मिला तो कांग्रेस को बत्ती नहीं दोगे : दिग्विजय सिंह

विदिशा (ईएमएस)। विदिशा में कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता विनायक बैंकट हॉल में भोजन के लिए एकत्रित हुए थे । भोजन जैसे ही परोसा गया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोजन की थाली छोड़कर मंच पर पहुंचे।

उन्होंने माइक से कहा कि अन्न जल सभी के हाथ में हैं। उन्होंने कहा सभी कसम खाएं कि विधानसभा चुनाव में यदि तुम्हें पार्टी की टिकट नहीं मिली तो कांग्रेस को बत्ती नहीं दोगे। दिग्विजय सिंह ने कहा जिसे टिकट मिलेगा, उसे पूरे मन से सहयोग करेंगे। कसम खिलाने के बाद दिग्विजय सिंह ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किया। उल्लेखनीय है कि 1972 के बाद से विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कभी चुनाव नहीं जीती है। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसियों को एकजुट होने का आव्हान किया और कहा कि यदि कांग्रेसी एकजुट रहेंगे, तो भाजपा कभी भी जीत नहीं सकती।

Related Articles

Back to top button
Close