Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कांग्रेस के विधायक नीतेश राणे पर मामला दर्ज, नीतेश राणे को पुलिस कर सकती है गिरफ्तार .

मुंबई, 08 जुलाई : सिंधुदूर्ग जिले के सहायक मत्स्य आयुक्त प्रदीप वस्त ने कांग्रेस विधायक नीतेश राणे के विरुद्ध स्थानीय पुलिस स्टेशन में सरकारी काम में हस्तक्षेप व मारपीट तथा अपमानित करने का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में स्थानीय पुलिस नीतेश राणे को गिरफ्तार कर सकती है। 

नीतेश नारायण राणे मछुआरों की समस्याओं के संदर्भ में पिछले दिनों सहायक मत्स्य आयुक्त के कार्यालय में गए थे और वहां मछुआरों की समस्याओं पर चर्चा की थी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय मछुआरों पर लगाई गई पाबंदी का विरोध किया था। नीतेश ने सहायक मत्स्य आयुक्त से जानना चाहा था कि जब मछुआरों पर पाबंदी लगाई गई है तो फिर इतनी मछलियां कहां से आईं। 

नीतेश ने सहायक मत्स्य आयुक्त पर रिश्वत लेकर परप्रांतीय मछुआरों को मछली पकड़ने की अनुमति देने व स्थानीय मछुआरों को मछली मारने से प्रतिबंधित किए जाने का आरोप लगाया था और इसी दरम्यान नीतेश ने सहायक मत्स्य आयुक्त को मछली फेंक कर मारा था। इस मामले की शिकायत शनिवार को सहायक मत्स्य आयुक्त ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। 

Related Articles

Back to top button
Close