Home Sliderदेशनई दिल्ली

कांग्रेस नेता प्रियरंजन दासमुंशी का निधन

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी का आज निधन हो गया।वे 2009 से ही कोमा में थे। कांग्रेस कार्यालय में सोमवार दोपहर 3 बजे उनके पार्थिव देह को लाया जाएगा।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत दिग्गज नेता उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कांग्रेस के अकबर रोड स्थित मुख्यालय में इसकी तैयारियां प्रारम्भ हो गई है। सेवा दल द्वारा भी मुंशी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रियरंजन दासमुंशी 72 वर्ष के थे। उनकी पत्नी दीपा दासमुंशी भी केन्द्रीय मंत्री रह चुकी हैं|

Related Articles

Back to top button
Close