उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कानपुर में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया 69वां गणतंत्र दिवस

-पुलिस लाइन में परेड के साथ पुलिस जवानों ने किया साहसिक प्रदर्शन
-जनपद के सभी दफ्तरों में हुआ ध्वजारोहण, वंदेमातरम् के आयोजन हुआ सफल 

कानपुर, 26 जनवरी (हि.स.)। 69वें गणतंत्र दिवस को जनपदवासियों के साथ जिला व पुलिस प्रशासन ने बड़े हर्षोंल्लास के साथ मनाया। पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के साथ पुलिस कर्मियों ने पेरड व साहसिक प्रदर्शन कर अपना जौहर दिखाया। 
स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई वहीं शहर के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। इसके साथ ही जिलेभर में वाहन रैली निकाली गई। यहां पर चारों ओर हर्षोल्लास के साथ जय-जय.. के नारे लगे। 

पुलिस लाइन में परम्परागत तरीके से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने मार्च पास्ट की सलामी ली। पुलिस के विभिन्न आयामों द्वारा मार्च पास्ट में हिस्सा बने। इस दौरान आगे चल रहे घुड़सवार दल ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री को सलामी दी। पीछे पुलिस की पेट्रोलिंग टीम, विधि विज्ञान प्रयोगशाला व दूसरी पुलिस आयामों के जवानों भी साथ रहें। यहां पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के बाद राष्ट्रगान से आसमान गुंजायमान हो उठा। 

पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को हुआ सम्मान

गणतंत्र दिवस पर नगर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान देकर उनका हौसला इफजाई की गई। सम्मानित पाने वालों में जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चन्द्र शामिल हैं। एडीजी अविनाश चन्द्र को बेहतर कार्य में लिए सिल्वर मेडल व प्रशंसा पत्र दिया गया है। पुलिस अधीक्षक साउथ अशोक कुमार को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिला है। केस्को प्रर्वतन दल के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार और सब इंस्पेक्टर शंभूनाथ, हेड कांस्टेबल रविन्द्र को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया है। इसी तरह अग्निशमन अधिकारी पीआर सरोज को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया। कैंट पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान को गोल्ड अवार्ड मिला है। ग्वालटोली थाने के कांस्टेबल राजीव सिंह को सिल्वर अवार्ड, उत्कृष्ट सेवा सम्मान सेंट्रल स्टोर के अशोक कुमार, एचसी शिवनाथ पाल को सराहनीय सेवा सम्मान दिया गया है। बिठूर थानाध्यक्ष तुलसी राम पाण्डे, एसटीएफ के एसआई राकेश कुमार, एसआई राजेश सिंह, राजपाल सिंह को प्रशंसा चिन्ह भेंट किया गया है।

कार्यालयों में फहराया गया तिरंगा

कमिश्नर कार्यालय पर मंडलायुक्त पीके महान्ति, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, केडीए, नगर निगम, जल संस्थान में ध्वजारोहण हुआ। इसके साथ ही जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान अफसरों के साथ कर्मी भी मौजूद रहें। कचहरी परिसर में बार एसोसिएशन द्वारा झंडा फहराया गया। 

बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

जनपद के सभी स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई। स्कूली बच्चों ने इस दौरान ‘हम अपनी आजादी को हरगिज गवां सकते नहीं.., जैसे तरानों के साथ वंदे मातरम गीत गाए चल रहे थे। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बीच बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी। इसके अलावा स्कूलों में प्रभात फेरी के बीच राष्ट्रभक्ति से जुड़े गीत गाए गए। 

राजनेताओं ने किया ध्वजारोहण, बांटी मिठाई

राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर ध्वजारोहण के बाद मिठाई बांटी गई। सभी वार्डों में पार्षदों ने अपने स्तर से भव्य आयोजन किया। कांग्रेस कार्यालय तिलक हाल में महानगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, सपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन खां ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी तरह भाजपा कार्यालय में उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी दक्षिण कार्यालय में दक्षिण जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

प्रेस क्लब में फहराया गया तिरंगा

कानपुर प्रेस क्लब में संरक्षक सरस बाजपेई ने पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों सहित पत्रकारों के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा, हमारे त्यौहारों की तहर ही गणतंत्र दिवस का पर्व है। हम इसे धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। ध्वजा रोहण के साथ आज के दिन हम संकल्प ले की हर साल हम एक बुराई को छोड़कर अच्छाई का रास्ता अपनाएंगे। 

ध्वजारोहण के बाद वंदे मातरम् गीत सभी पत्रकारों द्वारा गाया गया। यहां पर महांमत्री कुशाग्र पांडेय, कोषाध्यक्ष अभिलाष बाजपेई, मंत्री मनोज यादव, अंकित शुक्ला, इब्ने हसन जैदी, चन्दन जायसवाल, दीपक सिंह, अमन तिवारी, मोहित वर्मा, अखलाक, मनोज कलवार मार्शल, अजय सिंह, दीपक वरूण, मो. महमूद, फहाद आदि के साथ पत्रकार साथी मौजूद रहें। 

Related Articles

Back to top button
Close