खबरे

किस मंत्री को किस मंत्रालय की मिली जिम्मेदारी ,देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण,

नई दिल्ली, 03 सितम्बर : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल के प्रभार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सहमति से बांट दिया गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए मंत्रियों को प्रभार बांट दिए हैं। इसमें निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय का अहम प्रभार दिया गया है।जिसके बाद उन्हें  देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनने का सम्मान मिला .इसके पहले स्व. इंदरा गाँधी पहली महिला रक्षा मंत्री रह चुकी है .वहीं पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय के साथ कोयला मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। मुख़्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। 

गिरिराज सिंह को पदोन्नति देते हुए सूक्ष्म एवं लघु उद्योग का स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है। कर्नल राजयवर्धन सिंह राठौड़ को खेल मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय स्मृति ईरानी के पास पहले की तरह प्रभार रहेगा। धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ कौशल विकास का प्रभार दिया गया है। 

सुरेश प्रभु से रेल हटाकर वणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय दिया गया है। नितिन गडकरी को सड़क परिवहन के साथ जल संसाधन एवं नदी विकास, गंगा सफाई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है ,वहीं उमा भारती की जिम्मेदारी काम कर दी गयी है। 

नए बने राज्य मंत्रियों में राज कुमार सिंह (आर के सिंह) को ऊर्जा मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। हरदीप सिंह पूरी को शहरी विकास का स्वतंत्र प्रभार मंत्रालय सौंपा गया है। अल्फोंस कन्ननथनम को पर्यटन मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गयी है। शिव प्रताप शुक्ल को वित्त राज्य मंत्री, अश्विनी कुमार चौबे को स्वास्थ्य परिवार कल्याण, गजेंद्र सिंह शेखावत को कृषि राज्य मंत्री , वीरेंद्र कुमार को महिला बाल विकास मंत्रालय और अल्पसंख्यक विभाग का राज्य मंत्री, अनंत कुमार हेगड़े कौशल विकास मंत्रालय का राज्य मंत्री, सत्यपाल सिंह को मानव संसाधन और जल संसाधन नदी विकास का राज्य मंत्री बनाया गया है। विजय गोयल से खेल मंत्रालय लेकर उनको संसदीय कार्य राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया है। 

आगे पढ़े : ये हैं पीएम मोदी के नए 9 मंत्री, जिन्हों ने ली मंत्री पद की शपथ ..

Related Articles

Back to top button
Close