उत्तर प्रदेश

कुत्ते-कुतिया की शादी में शामिल हुए हजारो मेहमान, कार में हुयी ‘दुल्हन’ की बिदाई ,

नई दिल्ली(12 मार्च): भारत दुनिया में महंगी शादियां को लेकर काफी मशहूर है। भारत में जो भी शादियां होती हैं बड़े धूमधाम से होती हैं। लड़के-लड़की के घरवाले अपनी तरफ से शादी को भव्य बनाने का पूरा प्रयास करते हैं। इंसान की शादी में तो किसी भी तरह की कटौती करने से यहां बचा जाता है, लेकिन अब तो जानवरों की शादी भी बड़े धूमधाम से होने लगी है।

 उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी ज़िले में एक अजब गजब शादी देखने को मिली। शादी का समारोह काफी शानदार रहा जिसमे करीब पाँच हजार मेहमान शामिल हुये। इस शादी की खास बात ये है कि यह भव्य शादी में बाराती तो इंसान थे लेकिन दुल्हा-दुल्हन बने कुत्ते। इस शादी में सारी रस्में निभाई गईं। बकायदा शादी के कार्ड भी छपे। जयमाल के बाद विदाई तक सभी रीति रिवाजों को निभाया गया। कुते की बारात में वही गाने बजे जो आम शादियों में बजते हैं। लोग जमकर नाचे। इतना ही नहीं कुत्ता कार में सवार होकर परिणय स्थल तक पहुंचा। इस अनूठी शादी को देखने के लिए कई हजारो की तादात में बिन बुलाए मेहमान भी पहुंचे। जब कुतिया की विदाई हुई तब लोगों की आंखे नाम दिखाई दी।

कैसे तय हुआ रिश्ता
जंगबहादुर और बसंत त्रिपाठी नाम के दो दोस्त हैं। एक बार जंगबहादुर अपनी कुतिया के साथ दोस्त बसंत त्रिपाठी के पास पहुंचे। मजाक-माजक में जंगबहादूर ने कहा कि यार कुतिया की शादी के लिए कुत्ता खोज रहा हूं। तभी उनके दोस्त ने कहा कि क्यों नहीं मेरे कुत्ते के साथ कर देते। इसके बाद क्या था। दोनों ने अपने कुत्ते शगुन और कुतिया शगुनी की शादी तय कर दी।

 

Related Articles

Back to top button
Close