Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

कुरुक्षेत्र निर्भया कांड के संदिग्ध की मिली लाश , हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

कुरुक्षेत्र, 17 जनवरी : कुरुक्षेत्र के निर्भया कांड में नया मोड़ आता दिख रहा है। मंगलवार देर रात भाखड़ा नहर से नग्न अवस्था में एक शव मिला है। शव की पहचान गुलशन के रूप में हुई है, जो निर्भया कांड मामले में संदिग्ध आरोपी था।

मंगलवार देर रात भाखड़ा नहर के किरमिच गांव के समीप बटेड़ा हेड से पुलिस ने एक शव बरामद किया, जिसकी पहचान गुलशन के रूप में की गई। हालांकि शव की हालत काफी खराब थी और उस पर कोई कपड़ा भी नहीं था। लेकिन उसके हाथ में लिखे उसके नाम की परिजनों द्वारा शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखा है, जिसका आज (बुधवार को) पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

कुरुक्षेत्र के झांसा गांव से गत बारह जनवरी को एक नाबालिग लड़की की रेप के बाद बेरहमी हत्या कर दी गई थी, उस मामले में गुलशन पर भी हत्या में शामिल होने का संदेह जताया जा रहा था। मगर अचानक उसकी लाश मिलने से यह मामला और पेचीदा हो गया है। इस पूरी घटना को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

झांसा थाना के एसएचओ दिलीप सिंह ने गुलशन की लाश मिलने की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है लेकिन ऑनर किलिंग के संभावना से इंकार भी नहीं कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि दोनों हत्या के तार आपस में जुड़े हैं या फिर दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close