खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

केंद्र शासन पुरस्कृत योजना,मनपा सत्तापक्ष निधी को लेकर कर रही गुमराह : भाजपा

विरार (आर एन सिंह) वसई-विरार शहर महानगर पालिका के मनपा क्षेत्र में केंद्र शासन पुरस्कृत योजना का खर्च होने वाली निधी पर मनपा सत्तापक्ष की ओर से नागरिकों को गुमराह कर रही है| मनपा के इस कार्य का भाजपा की ओर से तीव्र नाराजगी व्यक्त की गयी है| उन्होंने कहा इस बात से सिद्ध होता है कि मनपा अधिकारी नियम-कानून की बजाय सत्ताधारी के आदेशों का पालन करते है| मनपा अधिकारी सत्तासीन पार्टी का एक गुलाम की तरह भूमिका निभाते दिखाई दे रहे है| स्थानीय सत्तापक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि योजना की निधि हड़पने के लिए नागरिकों को बेवकूफ बनाया जा रहा है| 
ज्ञात हो कि इन दिनों वसई-विरार शहर महानगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अमृत योजना अभियान अंतर्गत भूमिपूजन व पानी पाईप लाईन बिछाने के कार्य का उद्धघाटन किया जा रहा है| इसी क्रम में मनपा द्वारा १४ जनवरी २०१८ को भी अमृत अभियान के तहत पालिका के कई क्षेत्रों में भूमिपूजन और पानी की पाईप लाईन बिछाने का उद्धघाटन किया गया| भाजपा के नालासोपारा शहर महासचिव मनोज बारोट ने कहा कि पालिका के अधिकारी केंद्र और राज्य सरकारी उक्त योजना की विस्तृत जानकारी देने की बजाय मनपा स्वयं उसका श्रेय लेते हुए नागरिकों को गुमराह कर रही है|
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पुरस्कृत अमृत अभियान योजना के लिए १३५.५९ करोड़ रुपये की निधी को मंजूरी दी गयी है, जिसमें केंद्र द्वारा ६७.७९५ करोड़ , महाराष्ट्र राज्य की ओर से ३३.८९७ करोड़ और ६७.७९५ करोड़ की निधी नागरी स्थानिक स्वराज्य संस्था की ओर से सहयोग देने की मंजूरी मिली हुई है| बारोट ने बताया कि योजना को पूर्ण करने के लिए पालिका को ३३.३३ प्रतिशत तथा केंद्र और राज्य की ओर से १६.६७ प्रतिशत की निधी उपलब्ध की गयी है| पालिका की ओर से उक्त योजना की लागत पर खर्च होने वाली निधी को लेकर नागरिकों को गुमराह किया जा रहा है| इनके द्वारा इस योजना को पालिका की योजना बताई जा रही है| यही नहीं केंद्र और राज्य की ओर से योजना पर दी जाने वाली निधी को भी स्पष्ट नहीं किया जा रहा है,जबकि यह योजना केंद्र और राज्य सरकार की ओर से नागरिकों को पानी मुहैया कराने के लिए चलाया जा रहा है|           
 
 

Related Articles

Back to top button
Close