खबरेराजस्थान

क्रिसमस के लिए गिरजाघरों को रोशनी से सजाया

जयपुर, =  प्रेम, दया का विश्व को संदेश देने वाले प्रभु यीशू मसीह का जन्म दिन क्रिसमस के रूप में 25 दिसम्बर रविवार को ईसाई समाज द्वारा मनाया जाएगा। क्रिसमस के अवसर पर शनिवार आधी रात के बाद गिरजाघरों में ईसाई समाज के लोग प्रार्थना करेंगे।

राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के प्रमुख गिरजाघरों में मध्य रात में प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा और इस दौरान चर्च परिसर में यीशू जन्म से जुड़ी क्रिब की झांकिया सजाई जाएंगी। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के सभी प्रमुख गिरजाघरों को रोशनी से सजाया गया और विशेष व्यवस्थाएं की गईं। क्रिसमस को लेकर ईसाई समाज में काफी उत्साह है और वे इस पर्व को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाते हैं।

Related Articles

Back to top button
Close