खबरेराज्यहिमाचल प्रदेश

खाई में गिरी बस , चार लोगों की मौत

शिमला, 15 अगस्त : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में राज्य पथ परिवहन निगम की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक बलदेव ठाकुर ने बताया कि आनी के खनाग में मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब हुई इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत ही गई और कई जख्मी हो गए। घायलों को निकटवर्ती आनी और बंजार के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। कुछ घायल यात्रियों की हालत गम्भीर है। 

बस को मोड़ते हुए चालक ने इस पर सन्तुलन खो दिया और वह खाई में लुढ़क गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। 
सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

तीन दिन पहले ही मंडी ज़िले के कोटरूपी में पहाड़ी दरकने से निगम की दो बसें क्षतिग्रस्त हुई थीं और इनमें सफर कर रहे लगभग 46 यात्री मारे गए थे।

Related Articles

Back to top button
Close