खबरे

खुशबू जैन ने गाया ’लंका’ में गाना

मुंबई : लोकप्रिय पार्श्वगायिका खुशबू जैन ने भोजपुरी फिल्म ’लंका’ के लिए मुंबई के एक स्टूडियो में गाना गाया है। इस गीत को मशहूर गीतकार राजेश मिश्रा ने लिखा है। फिल्म का गीत संगीत बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय है, जो संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। कॉर्पोरेट कम्पनी लिबेरको ग्रुप की नई पहल के अंतर्गत लिबेरको फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म ’लंका’ का निर्माण निर्माता योगेश जैसवाल कर रहे हैं। लेखक निर्देशक राजेश कुमार गोरखा हैं। संवाद ए.बी. मोहन का है। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर फारूख खान हैं। संगीतकार छोटे बाबा, गीतकार राजेश मिश्रा, सुमित चन्द्रवंशी हैं। नृत्य अशोक-मयंक, मारधाड़ सतीश का है। मुख्य भूमिका में अंजना सिंह, गौरव झा, लकी शेख, ग्लोरी मोहन्ता, बालेश्वर सिंह, साहिल शेख, सीपी भट्ट, नेयाज हंटर, नासिर हुसैन, टिंकू तिवारी तथा राम मिश्रा हैं। 
उल्लेखनीय है कि लिबेरको फिल्म्स के बैनर तले हर वर्ष भोजपुरी सिने जगत के लिए साफ सुथरी सपरिवार देखने योग्य बड़े बजट की दो से तीन भोजपुरी फिल्मों का निर्माण क्रमशः किया जायेगा। निर्माण की इसी श्रृंखला में पहली भोजपुरी फिल्म – लंका के निर्माण का बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसके बाद संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में राउडी राजा का भी निर्माण किया जायेगा। कॉर्पोरेट कम्पनी लिबेरको ग्रुप के सीएमडी योगेश जैसवाल हैं।
उन्होंने दावा किया है कि  भोजपुरी सिनेमा को हम अपनी कम्पनी से एक नया सौगात देने चाहते हैं। हमारे सार्थक पहल से जब और भी कॉपोरेट कम्पनी जुड़ेगी तो भोजपुरी फिल्मों के निर्माण का ग्राफ ऊँचा होगा और देश-विदेश में भोजपुरी सिनेमा को उच्च स्थान और मान-सम्मान मिलने लगेगा। आज हिन्दी के बाद देश-विदेश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी ही है, फिर भी इस भाषा की फिल्मों को जो मान प्रतिष्ठा मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है। 

Related Articles

Back to top button
Close