उत्तराखंडखबरेराज्य

गंगोत्री में बारिश और यमुनोत्री में बर्फबारी

उत्तरकाशी, 23 सितम्बर (हि.स.)। उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार देर रात से बारिश जारी है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों और यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हुई है, ज‌बकि गंगोत्री धाम समेत मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से ठंड बढ़ गई है। 

उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार रात से लगातार बारिश जारी है। शनिवार को भी बारिश सुबह से शाम लगी रही। जिससे मैदानी इलाकों में बरसात ने ठंड बढ़ गई है। जबकि, चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख धाम यमुनोत्री धाम की ऊंची पहाड़ियों में हल्का हिमपात हुआ है। गंगोत्री धाम में भी शुक्रवार रात से अभी तक बारिश जारी है।

गंगोत्री मंदिर समि‌ति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्रीधाम में लगातार बारिश जारी है लेकिन अभी तक हिमपात नहीं हुआ है। हालांकि, ठंड काफी हद तक बढ़ गई है, जिससे आगे हिमपात बढ़ने की संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि गौमुख, तपोवन क्षेत्र में हिमपात हुआ है क्योंकि ठंड बढ़ने के साथ ही गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी शुरू हो जाती है। लगातार बारिश रही तो रविवार तक बर्फबारी हो सकती है। 

Related Articles

Back to top button
Close