खबरेदेशनई दिल्ली

गणतंत्र दिवस : गूगल ने अपने होम पेज के डूडल को गणतंत्र दिवस पर समर्पित किया.

नई दिल्ली, 26 जनवरी=  कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा देश गणतंत्र दिवस पर्व की उमंग में सराबोर है| दिल्ली राजपथ भी हर साल की तरह इस साल भी देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। इस देशभक्ति के बड़े उत्सव में सर्च इंजन गूगल भी शामिल है। गूगल ने राजपथ की उसी तस्वीर को अपना डूडल बनाया हुआ है।

आज के दिन के महत्व को समझते हुए गूगल ने अपने होम पेज के डूडल को गणतंत्र दिवस के हिसाब से बनाया है। जिसमें वो भीड़ दिख रही है जो राजपथ पर परेड देखने आती है। इसके साथ ही तिरंगे के रंगों से सजा हुआ रास्ता सबसे महत्वपूर्ण गूगल का अपना नाम है जो खुद परेड की शक्ल में नजर आ रहा है।

राजपथ में हर साल 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। जहां राजपथ पर भव्य परेड किया जाता है। भारत की ताकत वहां नजर आती है| वहां मिलिट्री, नागरिक और जो बच्चे कुछ अलग करते हैं देश को जिन पर नाज होता है| उन सारे लोगों को भारत के राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित भी किया जाता है।

Related Articles

Back to top button
Close