खबरेमहाराष्ट्रराज्य

गणेशोत्सव पर : पालघर और नाशिक के 8 एसटी डिपो से मंगायी गई सैकड़ों बसे , भक्तो के लिए खास इंतजाम

नालासोपारा (आर एन सिंह) नालासोपारा पश्चिम स्थित एसडीपो की ओर से गणेशोत्सव को लेकर तीन दिवसीय एसटी बस बुकिंग के लिए सैकड़ों बसे लगायी गयी है| एसटी डिपो मैनेजर दिलीप भोसले ने बताया कि नाशिक और पालघर जिले विभिन्न एसटी डिपो से एसटी बसों को मंगाया गया है| गणेशोत्सव पर गणेशभक्तों की सुविधाओं को लेकर यातायात व्यवस्था की गयी है| भोसले ने बताया कि इन सभी बसों का संचालन कोंकण परिक्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है|
ज्ञात हो कि 13 सितंबर 2018 से गणेशोत्सव का पावन पर्व राज्य में प्रारंभ होने जा रहा है| भगवान गणपती के आगमन पर राज्य और जिले में हर्षोल्लास का वातावरण बना हुआ है| विघ्नहर्ता के दर्शन और गणेशभक्तों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दे रही है| गणेशभक्तों के लिए एसटी मंडलों द्वारा भी विशेष एसटी बसों का संचालन किया जा रहा है| इसी क्रम में नालासोपारा पश्चिम के एसडीपो द्वारा एसटी विशेष 200 से अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है| इन बसों को रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, रायगढ़, मालवण और कनकवली सहित कोंकण परिक्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जाने वाले गणेशभक्तों के लिए चलाया जा रहा है|
वाहतूक निरीक्षक राज्य परिवहन पालघर के विलास भाऊ नाईक द्वारा एसटी बसों के चालकों को यात्रियों को सुरक्षित सेवा देने के लिए ट्रेनिंग दी गयी| इस अवसर नाईक ने बताया कि सोमवार को 44, मंगलवार को 136 और बुधवार को 36 एसटी बसों की बुकिंग की गयी है| एसटी डिपो के मैनेजर ने बताया कि बड़ी संख्या में बसों के चालक, सह चालक और अधिकारी तथा कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था भाजपा नेता राजन नाईक द्वारा किया गया| राजन नाईक के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 350 से अधिक एसटी डिपों के कर्मचारियों और अधिकारियों के भोजन की व्यवस्था की गयी|

Related Articles

Back to top button
Close