Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर नासा ने पहली बार जारी की चांद की तस्वीर.

न्यूयॉर्क, 09 जुलाई: गुरुपूर्णिमा के अवसर पर इस बार अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पहली बार अपने ट्विटर हैंडल से चांद की तस्वीर जारी की है और यह भी बताया है कि गुरुपूर्णिमा के दिन वाले चांद को दुनिया भर में किन नामों से जाना जाता है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

नासा के इस ट्वीट को भारत समेत दुनियाभर में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वे नासा के बताए 5 नामों के अलावा गुरुपूर्णिमा के अलग-अलग नाम बता रहे हैं। गुरुपूर्णिमा के चांद को दुनिया में जिन नामों से जाना जाता है वे हैं- मून, मीड मून, राइप कॉर्न मून, बक मून और थंडर मून। भारत में लोगों का कहना है कि भारत के लिए यह सम्मान की बात है। उनका मानना है कि अखिर नासा ने भी उनकी पूर्णिमा को गुरु मान ही लिया।

उल्लेखनीय है कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरुपूर्णिमा कहते हैं। इसी दिन महाभारत के रचइता कृष्ण द्वैपायन व्यास यानी वेद व्यास का जन्म हुआ था। माना जाता है कि व्यास ने चारों वेदों को लिखा था। इसीलिए उनका नाम वेद व्यास भी पड़ा। उनके नाम पर गुरुपूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। 

नासा ने जिन 5 अन्य नामों का जिक्र किया है, उन्हें जुलाई महीने में उत्तरी-पूर्वी अमेरिका और इंग्लैंड में खासकर किसान बोलते हैं। वे इस दिन आने वाली फसल के स्वागत में जश्न मनाते हैं। वे गाना गा कर और नाच कर दिन-रात मस्ती करते हैं। 

आगे पढ़े : देश के सभी कोने में गुरु पूर्णिमा पूजन की धूम,अपने अपने गुरुओ को लोगो ने किया याद .

Related Articles

Back to top button
Close