खबरेमध्यप्रदेशराज्य

गौ हत्या के शक में ग्रामीणों ने एक युवक की पीट-पीटकर की हत्या

सतना (ईएमएस)। म.प्र के सतना जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के आमगार गांव में गुरुवार की आधी रात के बाद ग्रामीणों ने उसी गांव के एक व्यक्ति की गोहत्या के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं उसके साथ दूसरा युवक गंभीर हालत में घायल अवस्था में जबलपुर की अस्पताल में भर्ती है। वह इस समय कोमा में है।

पिटाई के बाद गांव वाले पुलिस के पहुंचने के पूर्व सड़क किनारे 45 वर्षीय रियाज और 33 वर्ष के घायल शकील को रोड पर फेंक कर चले गए थे। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली, उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसने घायल युवक को पहले मैहर की अस्पताल में भेजा। वहीं डाक्टरों ने रियाज को मृत घोषित कर दिया।

शकील की गंभीर हालत होने के कारण उसे जबलपुर ट्रांसफर किया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक और घायल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसके कारण पूरा परिवार दहशत में हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने 45 वर्षीय मृतक रियाज का शव उसके परिवारजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने कुछ लोगों को खदान के पास मवेशियों के साथ देखा था। इसकी सूचना गांव वालों को दी । गांव वाले जब वहां पहुंचे, तो वहां पर रियाज और शकील मिले। भीड़ ने इन दोनों की जमकर पिटाई की और मरणासन्न हालत में रोड के किनारे छोड़कर भाग गए। पुलिस को गुरुवार की रात 3 बजे जानकारी प्राप्त हुई। दोनों को मैहर अस्पताल भेजा गया। जहां पर रियाज को मृत घोषित किया गया। तथा शकील को इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया। शकील की पत्नी के अनुसार वह मैहर में रहती है। रात में शकील भदनपुर जाने के लिए कहकर घर से निकले थे।

Related Articles

Back to top button
Close