उत्तर प्रदेशखबरे

घर-घर मोदी का सन्देश पहुँचाने को बाइक से रवाना हुए भाजपा के युवा कार्यकर्ता

गोरखपुर, =  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विवादित 248 बाइक्स में से पहली खेप शुक्रवार को जिलों में रवाना किया। ये बाइक सवार युवा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को घर-घर तक पहुँचायेंगे।

बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व बाइक्स खरीद का मामला उजागर होने पर भारतीय जनता पार्टी विवादों में घिरती नजर आने लगी थी। प्रदेश नेतृत्व को सामने आकर इसकी सफाई देनी पड़ी थी। मामला शांत होने के बाद शुक्रवार को बाइक्स की पहली खेप क्षेत्रीय कार्यालय से बस्ती और संत कबीर नगर के विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्रदत्त शुक्ल की मानें तो हर विधानसभा में चार राइडर्स और चार युवा मोर्चा कार्यकर्ता इस योजना को परवान चढ़ाएंगे। कमाल सन्देश को घर-घर पहुंचने का काम करेंगे। ये कार्यकर्ता एक गांव के तीस परिवारों में संपर्क कर हर सदस्य से बातचीत करेंगे और उन्हें कमल सन्देश के माध्यम से मोटिवेट करेंगे।

पार्टी की योजना के मुताबिक प्रदेश के 3 करोड़ 50 लाख परिवारों तक पहुंच बनाने की इस योजना को परवान चढ़ने के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर प्रहार भी करेंगे। इनकी पोलपट्टी खोलने में कोई गुरेज नहीं होगा। एक गांव में 300 कमल सन्देश से ये बसपा और सपा की कलई खोलेगा।

कार्यकर्ता परिवार से बातचीत करने के बाद उनकी अनुमति से मकान की दीवारों पर कमल के फूल वाला स्टिकर भी लगाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने को मनुहार करेंगे और शाम के वक्त एक सार्वजनिक स्थल या बाजार-हाट, चट्टी-चैराहा पर लोगों को एकत्रित कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पत्र को पढ़कर सुनाएंगे। भाजपा के पक्ष में वोट करने का संकल्प भी दोहरवायेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close