Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

चंडीगढ़ : स्वतंत्रता दिवस मनाकर घर लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म

चंडीगढ़, 15 अगस्त : चंडीगढ़ में वर्णिका छेड़छाड़ का मामला अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दिन दहाड़े एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की खबर है। घटना शहर के सबसे पॉश इलाके सैक्टर-23 में उस समय हुई जब पीडि़ता स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ में आज विभिन्न स्कूलों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सैक्टर-24 के ही एक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के बाद वापस घर लौट रही थी। वह स्कूल से निकलकर सैक्टर-23 के ट्रैफिक चिल्ड्रन पार्क के रास्ते घर जा रही थी| इस बीच पार्क में ही किसी ने उसे हवस का शिकार बना लिया। कुछ ही समय में पार्क से निकल रहे एक व्यक्ति ने छात्रा को अचेत अवस्था में देखा और पुलिस तथा परिजनों को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ के एसएसपी ईश सिंघल तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

यह भी पढ़े: आडवाणी ने आवास पर किया झंडारोहण, देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

पुलिस ने पीडि़ता को चंडीगढ़ के सैक्टर-16 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस जगह यह घटना हुई है उसे शहर का सर्वाधिक पॉश इलाका माना जाता है। यहां बने ट्रैफिक चिल्ड्रन पार्क के आसपास पुलिस की पीसीआर वैन भी रहती है। इसके बावजूद दिनदहाड़े दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर से चंडीगढ़ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close