Home Sliderखबरेबिहारराज्य

चारा घोटाले के आरोपी लालू ने अपने बेटों को फंसाकर जेल भेजने का रास्ता साफ़ कर दिया हैं : दीपक

आरा (भोजपुर), 22 जून = भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री रहते लालू यादव ने चारा घोटाला कर जहां अकूत संपति हासिल की। वहीं अब अपने मंत्री पुत्रों को फंसाकर जेल भेजने का रास्ता भी साफ़ कर दिया है।

दीपक सिंह भाजयुमो कार्यकर्ताओं से महागठबंधन सरकार के भ्र्रष्टाचार के खिलाफ जनांदोलन छेड़ देने और सत्ता परिवर्तन के लिए अभी से कमर कस लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ के पैटर्न पर देश का विकास कर रही है लेकिन बिहार में राज्यसरकार लूट और घोटालों को अंजाम दे रही है।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में घोटालों में लिप्त ऐसी क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व ख़त्म हो जायेगा और नरेंद्र मोदी का सब जगह जलवा दिखेगा। कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो नेता संजीव सिंह ने की।

Related Articles

Back to top button
Close